Champawat News

लोहाघाट की अदिति पुनेठा को मिला पहला स्थान, खाकी वर्दी पहनकर करेंगी देवभूमि की सेवा

Ad

Aditi Punetha | UKPSC Result | Deputy SP | Lohaghat News | Champawat News | Uttarakhand PCS : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) परीक्षा में लोहाघाट की बेटी अदिति पुनेठा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी रैंक में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अदिति पुनेठा मूल रूप से लोहाघाट के भुमलाई गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में ठाडा ढूंगा, लोहाघाट में निवास करती हैं। उनके पिता दीपक पुनेठा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं…जबकि उनकी माता भावना पुनेठा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

अदिति इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी कर रही हैं।

उनकी शुरुआती शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट में हुई। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और इष्ट देवता के आशीर्वाद को दिया है।

अदिति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

अदिति की सफलता से न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे चंपावत जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। उनकी उपलब्धि युवाओं को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top