Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस: बुजुर्ग के साथ हुई लूट, एटीएम से निकाले रुपए बांटते हुए पकड़े गए आरोपी

Ad

हल्द्वानी: रामनगर में बुजुर्ग के साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है और इस संबंध में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मोहन सिंह रावत पुत्र हयात सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट ऐराडी विष्ट जिला अल्मोडा द्वारा कोतवाली रामनगर में आकर एक तहरीर दी कि उनके साथ के साथ दो व्यक्तियो द्वारा प्रभात इलैक्ट्रानिक के सामने डरा धमकाकर उनका बैग छीन लिया और एटीएम से 5 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 392 के तहत केस दर्ज किया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा रामनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना को गभ्भीरता से लेते हुये आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने एवं उनके कब्जे से लूट को सम्पूर्ण लूट का सम्पूर्ण माल बरामद करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के सफल पर्यवेक्षण में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेत्त्व में टीम का गठन किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इस अभियोग के अभिगणो को नगर पालिका सामुदायिक भवन के पीछे बनी पानी की टंकी की चार दीवारी के अन्दर खताडी रामनगर से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के समय अभिगणों से लूटे गये बैग में से बरामद माल व घटना के बाद वादी के एटीएम से निकाले गये 5000 रुपयों का बंटवारा कर रहे थे। बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 411/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह मोहन सिंह रावत उपरोक्त का पीछा शराब भट्टी के पास से कर रहे थे। उन्हे लगा कि बुजुर्ग पहाड से खरीदारी करने रामनगर आया है तो उसके बैग मे काफी पैसे होगें पीछा करते-करते कुन्दन वाली गली मे पहुंचने पर अभियुक्त गौरव भारती व फराज खान उर्फ गोलू के द्वारा मौका देखकर बुजुर्ग से बैग छीन लिया तथा अभियुक्त सौरभ और अमान गली मे खडे होकर आने जाने वालो पर नजर रख रहे थे ।

बैग लूटने के बाद चारो आरोपी एमपी इन्टर के मैदान मे पहुंचे और बैग को खोलकर देखा तो बैग के अन्दर से नगद रुपये नही निकले केवल सफेद धातु की चार पतली चूडियाँ तथा वादी मुकदमा का आधार कार्ड, पैन कार्ड , पहचानपत्र व डाक घर बचत खाते की पासबुक मिली तथा एक एटीएम कार्ड मिला एटीएम कबर के अन्दर ही एक कागज पर एटीएम का पिन नम्बर भी लिखा था। अभिगण द्वारा अभियुक्त गौरव भारती को एटीएम से पैसे निकालने के लिए मार्केट भेजा ।

रात 09.00 बजे कोसी रोड पर स्थित बैक ऑफ इंडिया के एटीएम से 5000 रुपए वादी के खाते से निकाले और वापस अपने साथियो के पास एमपी इन्टर कालेज के फील्ड मे पहुंचा वहां से चारो अभियुक्तगणो द्वारा एक राय होकर बैग को खताडी मे पानी की टंकियों के पास नाले मे छिपा दिया। बुधनार को जब अभिगण लूट के माल को आपस मे बांट रहे थे तथा पुनः वादी के एटीएम से रुपये निकाले की योजना बना रहे थे तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से  एक काले रंग का बैग, चार सफेद धातु की पतली चूडियाँ,5000 रुपए नगद, एटीएम कार्ड बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान

1- मौ0 अमानसिद्दीकी पुत्र अशगर हुसैन निवासी ईदगाह रोड खताडी उम्र-20 वर्ष,

2- सौरभ लाल पुत्र स्व0 राजू सिंह निवासी खताडी मौ0 बाल्मिकी बस्ती रामनगर नैनीताल उम्र-20 वर्ष,

3- फराजखान पुत्र नफीस खान निवासी मल्ला बेडायाल रामनगर नैनीताल उम्र-19 वर्ष ,

4-  गौरव भारती पुत्र स्व0 मंगल भारती निवासी मोहल्ला खताडी बाल्मिकी बस्ती रामनगर नैनीताल उम्र-26 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top