Haridwar News

उत्तराखंड:सिरफिरा आश़िक,विधवा प्रेमिका के दोनों को बच्चों को गंगनहर में फेंका

Ad

हरिद्वार: मंगलौर से सामने आए मामले ने पूरा राज्य को सकते में डाल दिया है। ऐसा कोई कर सकता है इसकी कोी कल्पना भी नहीं कर सकता है। एक प्रेमी युवक ने प्रेमिका के दो बच्चों को गंगनगर में फेंक दिया। एक बच्चे का शव बरामद हो गया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है। प्रेमिका विधवा है और दो बच्चों की मां है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार क्षेत्र के दाहियाकी गांव में प्रेमिका व बच्चों के साथ प्रेमी रहता था। प्रेमी का नाम लाखन बताया जा रहा है। विधवा महिला जब घर पर आई तो उसे बच्चे नहीं दिखे। उसने पास के लोगों से पूछा तो उन्होंने लाखन के साथ होने की बात कही। इसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।पुलिस ने महिला की तहरीर पर लाखन को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वो दोनों बच्चों को शनिवार तीन बजे अपने साथ ले गया था और दोनों को गंगनहर में फेंक दिया। गंगनहर से लक्की ( 7 साल) का शव बरामद हुआ है, दूसरे बच्चे लावेश (6 वर्षीय) तलाश की जा रही है।

यह सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के पति की साल 2019 में मौत हो गी ती। वह एक फैक्ट्री में काम करती है और उसी वजह से बाहर गई थी। वह मंगलौर गांव के उल्हेड़ा निवासी थी। एक साल पहले ही उसकी मुलाकात सहारनपुर के थाना देवबंद के साखन खुर्द गांव निवासी लाखन से हुई। दोनों बच्चों के साथ मंगलौर के दाहियाकी गांव में साथ रहने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top