Nainital-Haldwani News

पंतनगर-दिल्ली के बीच शुरू होगी नॉनस्टॉप हवाई सेवा…! स्पेशल होगी टिकट की स्कीम

देहरादून से जयपुर के लिए शुरू होगी डायरेक्ट हवाई सेवा, जारी हुआ शेड्यूल
Ad

हल्द्वानी: अब दिल्ली देहरादून पंतनगर के बीच नॉनस्टॉप हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जी हां, उड़ान सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो ने दावा किया है कि उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली या देहरादून से पंतनगर तक पहुंचना बहुत आसान होगा। जहां नॉन स्टॉप फ्लाइट चलेंगी तो वहीं फ्लाइटों का किराया भी ट्रेन के किराए के बराबर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 27 मार्च से दिल्ली देहरादून पंतनगर के बीच नॉनस्टॉप उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो कंपनी ने दावा किया है कि इन शहरों के बीच उड़ान का किराया कम होगा। अगर यह वाकई सच साबित होता है तो देहरादून दिल्ली से डायरेक्ट पंतनगर चलना काफी आसान हो जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि काफी पर्यटन स्थल पंतनगर से करीब हैं।

कंपनी का कहना है कि यह सेवा 27 मार्च से शुरू हो रही है। जबकि उड़ान का किराया ₹1650 होगा। हालांकि बताया जा रहा है कि किराया वनवे होगा। यह किराया सीमित सीटों के लिए ही लागू होगा। यानी पहले आओ पहले पाओ वाले फार्मूले पर काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभी जो फ्लाइट चल रही है वह या तो नॉनस्टॉप नहीं है या फिर उन में किराया बहुत ज्यादा है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि यह स्कीम उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत मुफीद साबित होगी। बता दें कि उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियां और सर्दियों में भी काफी सैलानी घूमने आते हैं। खासकर नैनीताल जिले में पर्यटकों की भीड़ काफी अधिक रहती है। इन सभी बातों के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइंस में नई सेवा शुरू करने का प्लान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top