Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: महंगाई ने फिर दिया झटका, आसमान पर पहुंचे रसोई गैस सिलेंडर के दाम

Ad

देहरादून: महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इस दौर में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। रसोई गैस के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम तीन रुपए 50 पैसे तो वहीं 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम आठ रुपए बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार ये वृद्धि हुई है। कई शहरों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपए को भी पार कर गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीती सात मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का भारी इजाफा किया गया था। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तो दिल्ली से भी ज्यादा दाम बताए जा रहे हैं। देहरादून में 14.2 किलो सिलेंडर के दाम 1022 रुपए हो गए हैं। जबकि पांच किलो में इसकी कीमत 375 रुपए, 10 किलो में कीमत 729 रुपए है। हल्द्वानी में इसकी कीमत 1023 रुपए हो गई है।

इसके अलावा कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया है। अब इसके दाम आठ रुपए बढ़ा दिए गए हैं। खासकर दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2346 रुपए से बढ़कर 2354 रुपए हो गई हैं। वहीं, अगर उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून में इसकी कीमत 2397 रुपए तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top