National News

LPG सिलेंडर में हुए 39.50 रुपए कम, जानिए कहां और किसे मिलेगा लाभ

Ad

LPG Cylinder Price Update: मोदी सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को सस्ते दामों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराती है। पिछले महीने सभी सिलेंडरों में 200 रुपए कम हुए थे। अब 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम प्रति सिलेंडर 39.50 रुपए कम किए गए हैं। नई कीमत आज यानी 22 दिसंबर 2023 से लागू हो जाएगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एलपीजी सिलेंडर की दामों में तीन हफ्ते पहले 21 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। जिससे 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत 1797.50 रुपये हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उस समय भी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। नैनीताल जिले में घरेलू LPG सिलेंडर 923 रुपए में मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों एवं दूर दराज के गांवों में भी आम जन की जीब का ध्यान रखा गया है। उत्तराखंड में हालात दूसरे राज्यों से बेहतर हैं।

नार्थ-ईस्ट राज्यों व जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1000 रूपए से ऊपर मिल रहा है। जहाँ अनेक कारणों से सड़कों के साथ व्यवस्था प्रभावित होते रहती है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में आई गिरावट नए साल से पहले का उपहार बता रही है सरकार। जो सही मायनों में उनकी नीतियों और आम जन के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top