CM Corner

M धामी ने लॉन्च किया ‘Himkaashth’, अब लकड़ी की खरीद होगी ऑनलाइन

Pushkar Singh Dhami
Ad

Uttarakhand Forest Development Corporation | Pushkar Singh Dhami | Himkaashth Platform | Forest Management | Uttarakhand News : उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास में भव्य राज्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया…जबकि वन मंत्री Subodh Uniyal सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह में निगम की 25 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया गया और सतत वन प्रबंधन, डिजिटल नवाचार और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान Himkaashth डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया…जिससे लकड़ी की ई-ऑक्शन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और आसान बनाया गया है।

कार्यक्रम में “उपवनिज खनन वन भूमि हस्तांतरण मार्गदर्शिका” और “उत्तराखंड वन विकास निगम हस्तपुस्तिका” जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। साथ ही निगम की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम ने बीते 25 वर्षों में राज्य के वन संसाधनों के संरक्षण और आर्थिक मजबूती में अहम योगदान दिया है। उन्होंने डिजिटल तकनीक और पारदर्शी नीलामी प्रणाली को एक आदर्श मॉडल बताया।

इस मौके पर मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही गई, साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में निगम का नया कार्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की गई।

आंकड़ों के अनुसार निगम ने उत्पादन और राजस्व दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जहां पहले लॉगिंग उत्पादन सीमित था, वहीं अब यह कई गुना बढ़ चुका है। खनन और लकड़ी व्यवसाय से भी करोड़ों का राजस्व अर्जित किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में निगम के कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top