Uttarakhand News

सीएम धामी का प्लान डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, स्थापना दिवस पर कर रहा है ट्रेंड

Ad

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन देश भर में सोशल मीडिया पर “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” #Destination Uttarakhand टॉप ट्रेंड पर रहा। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रीय फलक पर तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट परिणाम है। खास बात यह है कि आज 9 नवंबर के हुए इस टॉप ट्रेंड में देश भर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और दिग्गज हस्तियां शामिल रही। “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” शब्द के पीछे मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट मंतव्य है कि देश दुनिया में उत्तराखंड को निवेश हेतु नई डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी के डेस्टिनेशन उत्तराखंड मिशन के तहत अब तक सवा लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर करार हो चुका है। जबकि आगामी 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3 लाख करोड़ के पास पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की देश दुनिया में एक नई छवि बनकर उभर रही है। सोशल मीडिया की सबसे प्रचलित साइट एक्स यानी ट्विटर पर देश भर में टॉप ट्रेंड में रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इन्वेस्टर समिट से पहले सोशल मीडिया पर डेस्टिनेशन उत्तराखंड का यह ट्रेंड प्रदेश में निवेश की अन्य संभावनाओं को भी बल देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top