Nainital-Haldwani News

रामनगर भतरोजखान निवासी मदन मोहन सती बनें मुख्यमंत्री धामी के मीडिया सलाहकार

Ad

देहरादून: आचार संहिता लगने से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में अहम नियुक्ति की है। उन्होंने मदन मोहन सती को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया। मदन मोहन सती पिछले 22 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। वह अब तक 3 से ज्यादा पुस्तकें उत्तराखंड की संस्कृति व इतिहास के बारे में लिख चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वह मूल रूप से रामनगर भतरोजखान निवासी हैं। उनकी नियुक्ति के बाद उन्हें मीडिया जगत के तमाम लोग नई पारी के लिए बधाई दे रहे हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली में हैं। चुनाव की दृष्टि से मदन मोहन सती की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। जनता के बीच सरकार के कामों को कैसे ले जाया जाए, वह इस प्लान में अहम भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top