Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निकाय चुनाव पर पूर्व कांग्रेसी नेता का बयान, ये हार के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं

Ad

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व राज्य मंत्री पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष , एवं कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रहे मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस छोड़ने एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद हल्द्वानी में पहली बार पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह , निर्णय लेने की क्षमता का अभाव , शराब खनन माफियाओं का दबदबा शेष रह गया है । लगातार चुनावों में हार के सिलसिले के बाद भी कांग्रेस पार्टी लगातार रसातल में जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad

मथुरा दत्त जोशी ने कहा नगर निकाय के चुनाव में इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी रहेंगे । मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर अंतर्कलह का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा हल्द्वानी विधायक स्वयं नहीं चाहते ललित जोशी मेयर का चुनाव जीते ।

कांग्रेस पार्टी का आपसी सिर फुट्टवल उसकी लगातार चुनावों में हार कारण बन रही है । मथुरा दत्त जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली उनकी लगातार जीत का कारण है , भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने द्वितीय पंक्ति के नेताओं को भविष्य की राजनीति के लिए तैयार करती है । इसके ठीक उल्टे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के गुट अपने अपने चहेतों की जुगत में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने का काम कर रहे हैं ।

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में गजराज सिंह बिष्ट भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत रहे हैं , उनका राजनीतिक सफर उनकी क्षेत्र में सक्रियता , युवाओं में उनका प्रभाव , क्षेत्र की जनता का उनको अटूट प्यार उनको हल्द्वानी मेयर बना कर ही दम लगा ।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या , जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा , समीर आर्य मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top