Uttarakhand News

उत्तराखंड के स्कूलों में भी मडुवे की रोटी खाएंगे बच्चे, हर घर से खरीदा जाएगा मडुवा

Ad

हल्द्वानी: राज्य के किसानों की आय को बढ़ाने को लेकर सरकार ने मडुवे को खरीदना का फैसला किया है। इससे पर्वतीय जिलों में मडुवा पैदा कर रहे किसान प्रोत्साहित होंगे। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि मडुवे को एमएसपी पर खरीदा जाएगा जो कि 35.78 रुपए प्रति किलो रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार द्वारा क्रय किए गए मंडुवे को पीडीएस, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में मिड डे मील के माध्यम से वितरित किया जाएगा उन्होंने कहा कि मडुवा खरीदने की समय सीमा 31 जनवरी 2023 रखी गई है। इसके अलावा डॉ. रावत ने कहा कि जिन किसानों से सहकारिता विभाग ने 2700 रुपए प्रति कुंटल खरीदा है उन्हें भी एमएसपी प्राइज दिया जाएगा।

इससे पहले सीएम ने कहा कि भारत सरकार से अनुरोध किया था कि घोषित मिलेड वर्ष 2023 में पारंपरिक अनाज मडुवा को शामिल किया जाए। पीएम ने 2022-2023 के लिए मडुवा को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शामिल कर लिया है। इससे अब मडुवा के बेहतर दाम मिलेंगे। सरकार ने तय किया है कि मंडी व कोऑपरेटिव के जरिये मडुवा खरीदेंगे। सरकार घरों से एक-एक दाना खरीदेगी। इससे किसानों का मडुवे की फसल के प्रति के रुझान बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top