Sports News

वीडियो वायरल: धोनी छक्के चौके मार रहे थे, बेटी की जिद है कि मुझे पापा के पास जाना है

Ad

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट में एक अलग ही स्थान पर है। धोनी को युवा अपना आर्दश मानते है। धोनी के अच्छे कर्मों के कारण उनकी बेटी जीवा को भी देश से काफी प्यार मिलता है। बाप-बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दोनों के बारे में कुछ भी सामने आता है तो वो वायरल हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BhoDG_tHcei/

एक बार फिर ऐसा हुआ है। मैच के दौरान पापा गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे और बेटी उनके पास जाने की जिद कर रही थी। मामला  आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन के बीच मुकाबला का है। धोनी अपनी टीम को जीताने की कोशिशों में लगे थे और बेटी दर्शक बनकर उनका हौसला बढ़ा रही थी। धोनी ने 79 रनों की पारी खेली लेकिन चिन्नई को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2018: धोनी की बेटी जीवा ने मैच के बीच कर दी यह जिद, 22 लाख बार देखा गया Video

आईपीएल में चेन्नई का मैच देखने धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा अक्सर आते है। मैच के दौरना धोनी की लाडली बेटी जीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक जिद कर रही है। जीवा पापा के पास जाने की बात कर रही है। वो अपने पापा को टीवी में देखते हुए उनकी बल्लेबाजी का लुफ्ट उठा रही है। धोनी ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्च किया है। वहीं मम्मी साक्षी ने भी बेटी का डांस करता वीडियो शूट किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने स्टोरी पोस्ट की। इससे पहले भी जीवा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। एक फुटबॉल मैच के दौरान जीवा अपने पापा को पानी देने के लिए मैदान पर चले गई थी। इस वीडियो को भी लोगों ने खूब देखा था। वही जीवा के मौजूदा वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top