Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे BCCI के पूर्व उपाध्यक्ष और CAU के सचिव महिम वर्मा,हर जिले में टर्फ विकेट होना जरूरी

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू)के सचिव महिम वर्मा गुरुवार को 17 दिसंबर को जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कार्यालय तिकोनिया हल्द्वानी में पहुंचे। कोरोना वायरस को पीछे छोड़ते हुए तमाम सेवाएं और गतिविधियां शुरू हो गई हैं। उनमें क्रिकेट भी शामिल हैं। आगामी सीजन के लिए ट्रायल्स चल रहे हैं और उसी पर नजर बनाए रखने के लिए बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष और सीएय के सचिव महिम वर्मा कुमांऊ के दौरे पर थे। हल्द्वानी पहुंचने के बाद सीएयू सचिव ने कहा कि कुमाऊँ मंडल में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कोई कमी है,जिसका प्रमाण उन्होंने जिला नैनीताल में इस बार 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।उन्होंने क्रिकेट के प्रति युवा खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है।सीएयू सचिव फिलहाल काशीपुर में चल रहे सीनियर महिला कैम्प का निरक्षण करने आये थे।उन्होंने कुमाऊँ मंडल के हर जिले में टर्फ विकेट को जरूरी बताया।इसके लिये सीएयू हरसंभव मदद करेगा। इस दौरान क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के काउंसलर दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल,उधमसिंह नगर सचिव नूर आलम,उत्तराखंड सीनियर महिला टीम के कोच संजय पांडे,विशाल नेगी,शैलेंद्र शैली,मनोज भट्ट, भूपेश सडाना,संजय ठाकुर,सत्यम शर्मा,अमित लाल मौजूद थे,

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top