Almora News

अल्मोड़ा के खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे महिपाल

अल्मोड़ा: खेलों के लिहाज से उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों की प्रतिभाओं के लिए बीता कुछ समय अच्छा रहा है। उनकी काबिलियत को पहचाना भी गया है और उन्होंने इस विश्वास को प्रदर्शन में तब्दील कर प्रदेश और देश का नाम भी रौशन किया है। पहाड़ के एक और प्रतिभावान खिलाड़ी महिपाल गोस्वामी का भारतीय टीम में चयन हुआ है। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है।

बता दें कि अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के ग्राम चूड़ी (तराड़) निवासी महिपाल गोस्वामी पुत्र स्व. चंदन गोस्वामी का चयन अंडर-21 भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। उनके चयन से पूरे घर परिवार में तो खुशी है ही। मगर साथ ही साथ क्षेत्रवासियों को भी जश्न मनाने का मौका मिल गया है। लाजमी है कि यह क्षण केवल महिपाल या उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है।

उल्लेखनीय है कि महिपाल को ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में छह देश सुल्तान ऑफ जोहर कप के लिए लड़ने वाले हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। भारत का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ है। फाइनल मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की तरफ से महिपाल व भारतीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत का पूरा शेड्यूल

22 अक्टूबर – भारत बनाम मलेशिया
23 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 अक्टूबर – भारत बनाम जापान
26 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
28 अक्टूबर – भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन

To Top