Nainital-Haldwani News

भीमताल में तेज़ हवा के कारण पेड़ से टकराया पैराग्लाइडर, सैलानी को हाथ पैर में आई चोट

Ad

भीमताल: बीते रोज नौकुचियाताल मार्ग पर पैराग्लाइडिंग के दौरान साइट पर एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में लैंडिंग करते समय पैराग्लाइडर जमीन से टकरा गया। इस दौरान पर्यटक को चोट भी लगी उसके हाथ पैर में चोट आई है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर रूप से नुकसान नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास भीमताल के समीप नौकुचियाताल मार्ग पर पैराग्लाइडिंग साइट में तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान साइट संचालक एक सैलानी को पैराग्लाइडिंग कराने के लिए निकल पड़ा। पैराग्लाइडर आसमान में पहुंच गया और तभी हवा तेजी से चलने लगी। ऐसे में वह नीचे उतरने लगा तो लैंडिंग खराब हो गई। दरअसल लैंडिंग के समय तेज हवा के कारण वे पेड़ से टकरा गया।

पेड़ से टकराते टकराते नीचे उतरने के बाद वह जमीन पर रगड़ता चला गया। जिस कारण पर्यटक के हाथ पैर में चोट आ गई। हालांकि इसका किसी को पता नहीं कि हादसे के बाद पर्यटक कहां गया। भीमताल थाने में भी किसी ने किसी भी तरह की सूचना दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। लेकिन पर्यटक कहां गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। किसी ने थाने में भी कोई सूचना नहीं दी है।

गौरतलब है कि पहले भीमताल में कई पैराग्लाइडिंग कंपनियों के बिना अनुमति के चलने का मामला सामने आया है। इस मामले में जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के विषय में कोई जानकारी नहीं है। मैं जिले में नया आया हूं और अभी चुनाव ड्यूटी पर ही था। हालांकि उच्च अधिकारियों से इस बारे में विशेष जानकारी रखने वाले एक तकनीकी कर्मचारियों को भेजने का निवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top