Rudraprayag News

बड़ा हादसा: रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 2 की मौत, एक ही परिवार के 20 लोग थे सवार !

Ad

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। सुबह-सुबह जब लोग अपनी दिनचर्या की ओर बढ़ ही रहे थे, तभी ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कुछ समय के लिए चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे में जो सबसे दर्दनाक बात सामने आई है…वो ये कि वाहन में सवार 20 लोग एक ही परिवार के थे जो राजस्थान के उदयपुर से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग बदरीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। मगर किसी को क्या पता था कि रास्ते में ही उनकी जिंदगी यूं ठहर जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटनास्थल बेहद दुर्गम था और अलकनंदा की तेज धारा राहत कार्य में बाधा बन रही है…लेकिन इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है…जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। 8 घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है जिनमें कई छोटे बच्चे भी हैं।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त तीन लोग गाड़ी से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी यात्री नदी की तेज धारा में बह गए।रेस्क्यू टीम ने बताया कि घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा…जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। यह दृश्य जितना दुखद था…उतना ही भयावह भी।इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें मिलकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। लोगों की आंखों में आंसू हैं और हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बाकी लापता लोग सुरक्षित मिल जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top