Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पहाड़ों जैसी ठंड, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई

Ad

Haldwani Weather Update: Haldwani Tempeature:

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही तराई और भाबर में ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। नैनीताल और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशनों में दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट से ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में भी इस ठंड का प्रभाव देखा जा रहा है, जहां रात में तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस तरह से जिले के मैदानी क्षेत्र में भी रात के समय पहाड़ी इलाकों जैसी ठंड महसूस हो रही है।

मौसम की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को मुक्तेश्वर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगभग इसी स्तर पर रहा। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दिन के मुकाबले रात का तापमान 19.1 डिग्री तक गिर गया।
मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। दिन के मुकाबले रात में तापमान में अधिक गिरावट से ठंड का एहसास तीव्र होगा।

शहर में अलाव जलाने की मांग
ठंड को देखते हुए नैनीताल में अलाव जलाने की मांग बढ़ गई है। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर अलाव जलाने का आग्रह किया है। इसके अलावा, डीएसए मैदान से पार्किंग हटाने और मैदान पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी मांग की गई है।

आजाद मंच ने नगर की सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की है। मंच का कहना है कि सड़कों में गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। इसके अलावा, सड़कों पर पार्किंग से संबंधित समस्याएं, खराब आरओ सिस्टम की मरम्मत, और शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर भी ज्ञापन दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top