Nainital-Haldwani News

नैनीताल की मॉल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन,डीएम ने तीन घंटे का प्रतिबंध लगाया

Ad

नैनीताल: गर्मियों के सीजन में हर बार की तरह इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले पर्वतीय मार्ग पर जाम की स्थिति अधिकतर बार बनी रहती है। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन पहले से किया जा चुका है। इसके अलावा कई बार नैनीताल से पहले गाड़ियों को रोका जा रहा है और सैलानी शटल सेवा से शहर में दाखिल हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखने हुए नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बड़ा फैसला किया है। अग्रिम आदेशों तक अपर माल रोड नैनीताल मे पूर्व में सायं 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक के समय को परिवर्तित करते हुए अब सायं 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक (तीन घंटे) के लिए वाहनों का आवागमन पूर्ण से प्रतिबंधित के आदेश जारी किए है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

 वर्तमान में सरोवर नगरी नैनीताल में अत्याधिक पर्यटकों के आवागमन से भीड़ होने के कारण सायंकाल मे अपर माल रोड, नैनीताल में पर्यटकों एवम अन्य वाहनों का आवागमन एक साथ होने के कारण दुर्घटनाओ की संभावना, बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top