Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: गजब का मामला, तीसरी शादी कर रहे युवक को बरात में दूसरी पत्नी ने पीटा

Ad

हल्द्वानी: ऊधम सिंह नगर के गदरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पहली, दूसरी नहीं तीसरी शादी करते हुए पकड़ा गया। वह चोरी छिपे नहीं बल्कि सड़क पर बरात निकाल रहा था। इस बारे में जैसे ही उसकी दूसरी पत्नी को पता चली तो उसने बरात में पहुंचकर हंगामा किया। यही नहीं महिला ने सेहरा सजाए दूल्हे को अपने चप्पलों से पीटा। इस बीच लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया और युवक को पिटाई से बचाया गया। कहा जा रहा है कि युवक की पहली पत्नी से तलाक हो गया है तो वही दूसरी पत्नी से छिपकर वह तीसरी शादी कर रहा था लेकिन उसकी बरात में दूसरी पत्नी ने उसकी पार्टी खराब कर दी। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स सामने आ रहे हैं। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top