Pauri News

पौड़ी में हादसा: जिसका डर था वो हुआ,क्षतिग्रस्त पुल से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Ad

देहरादून: मोरबी पुल हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद कई राज्यों में पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार और कुमाऊं कमिश्नर ने भी इस लोगों की सुरक्षा की दिशा में निर्देश दिए हैं।  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिला के प्रभारियों को पत्र भेजकर झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं लेकिन इस बीच एक हादसा पौड़ी के ग्रामसभा बड़खोलू में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामसभा बड़खोलू  में पुल से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को हुआ।  ग्रामसभा बड़खोलू को सतपुली बाजार से जोड़ने वाले पुल की मरम्मत के लिए पिछले 12 वर्षों ग्रामीण प्रयास कर रहे है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

मृतक की पहचान सतीश चंद्र की मौत हो गई। साल 2010 में पूर्वी व पश्चिमी नयार नदी में आई बाढ़ के कारण यह झूलापुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से पुल को ठीक करने की मांग की जा रही थी। इस पुल का निर्माण 35 साल पहले हुआ था। ग्रामसभा बड़खोलू सहित तीन अन्य ग्रामसभाओं को सतपुली बाजार से जोड़ने के लिए नयार नदी में झूला पुल का निर्माण किया गया। क्षतिग्रस्त पुल से ही आवाजाही करते हुए रोजाना बच्चों को भी स्कूल जाना पड़ रहा है।

इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या किसी पुल का निर्माण व मरम्मत फंड के इंतजार में रुके रहेगी और लोगों को खतरे के बीच जिंदगी गुजारनी पड़ेगी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top