Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड की क्राइम कैपिटल में फिर हत्या! दिन दहाड़े बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी

Ad

काशीपुर: ऊधमसिंह नगर धीरे धीरे प्रदेश की क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। एक बार फिर काशीपुर में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने राज्य को हिलाकर रख दिया है। गुरुवार की सुबह सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने घर में घुसकर एक खनन व्यवसायी को गोली मार दी और उसे मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभी घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जो सामने आते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा। मगर अभी तक यह पता चला है कि गुरुवाह सुबह करीब 8.30 बजे जब खनन व्यवसायी 58 वर्षीय महल सिंह सुबह घर पर अखबार पढ़ रहे थे। तभी बाइक से दो बदमाश घर के अंदर आ पहुंचे।

इस दौरान हमलावरों ने महल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे खनन व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कनाडा के व्यक्ति का भी नाम इसमें सामने आ रहा है। जो पहले व्यवसायी को धमकी दे चुका था। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था। आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है मगर जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top