National News

पति ने पत्नी को मारा चांटा , आहत होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली

Ad

बटाला :18 मार्च 2018 :  पति और पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद खास होता है आैर दोनों को एक-दूसरे की भावना का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। एक दूसरे को ठेस लगाने का प‍रिणाम कई बार बेहद घातक होता है। ऐसा ही एक वाक्‍या बाटला में हुआ । यहां मामुली कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी को चांटा मार दिया जिससे आहत होकर पत्नि ने खुदकुशी कर ली ।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर के बीको कांप्लेक्स स्थित मद्रासी कॉलोनी में एक घर में प‍त्‍नी ने रात में रोटी बनाने से मना कर दिया तो पति ने उेस चांटा जड़ दिया। इसके बाद पत्‍नी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।शहर के बीको कांप्लेक्स स्थित मद्रासी कॉलोनी निवासी पार्वती ने सिटी पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने अपनी बेटी ज्योति की शादी तीन महीने पहले अपने पड़ोस में रहते सूरज के साथ की थी। शादी के बाद उनका दामाद सूरज कई बार उनकी बेटी से झगड़ा कर चुका था। घर में क्‍लेश रहता था।

उसने बताया कि  रात को तबीयत ठीक न होने के चलते ज्योति ने रोटी बनाने से इन्कार कर दिया। उसने पति से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अभी खाना बनाने की हालत में नहीं है। इस पर पति और पत्‍नी में कहासुनी हो गई। पति सूरज ने पत्‍नी से कहा कि बहाना बना रही है और वह कामचाेर है। कहासुनी के दौरान गुस्‍से में सूरज ने पत्‍नी ज्‍योति को थप्‍पड़ जड़ दिया। पति के इस व्‍यवहार से ज्‍योति काफी दुखी हो गई। आहत ज्योति ने अगली सुबह को घर में छत की बल्ली से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर ज्‍योति के मायके वाले भी पहुंचे।

थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले सौंप दिया गया है। आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कारवाई कर रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top