Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पीलीकोठी निवासी मनीष पहले प्रयास में चमके, UGC NET परीक्षा में पाई सफलता

Ad

हल्द्वानी: पीलीकोठी निवासी एक युवक ने पूरे हल्द्वानी को गौरवान्वित किया है। दरअसल UGC NET 2022 यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें हल्द्वानी के मनीष टम्टा को सफलता मिल गई है। खास बात यह है कि मनीष ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्द्वानी पीलीकोठी स्थित मयूर विहार कॉलोनी निवासी मनीष टम्टा पुत्र सुरेश कुमार ने इस बार पहली बार यूजीसी नेट की परीक्षा में भाग लिया था। और पहले ही प्रयास में मनीष ने कंप्यूटर साइंस से परीक्षा उत्तीर्ण की है। मनीष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता सुनीता देवी व पिता सुरेश कुमार, बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद एवं अपने गुरुजनों को दिया है।

गौरतलब है कि 5 नवंबर 2022 को यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी किया गया है। आपने अगर यह परीक्षा दी थी तो आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। बहरहाल, मनीष ने अपना सपना पूरा कर पूरे परिवार का नाम रौशन कर दिया है। जिसके बाद से उनके घर में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top