Nainital-Haldwani News

बिन्दुखत्ता की मनीषा रौतेला ने इंटर में हासिल किए 93.4 प्रतिशत अंक, अब UPSC को बनाया लक्ष्य

Ad

Manisha Rautela Bindukhatta: UK Board Exam Topper: Haldwani Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 मंगलवार को सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया गया है। इस बार भी पास हुए विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज़्यादा है। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में मनीषा रौतेला ने प्रदेश में सोलवीं और जिले में छठी रैंक प्राप्त की है। उत्तराखंड की बेटियों ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने अद्भुत प्रदर्शन से प्रदेश का परचम लहराया है। हल्दूचौड़ के चिल्ड्रन्स अकादमी में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मनीषा मानविकी विषय (ह्यूमेनिटीज़) की छात्रा हैं।

बता दें कि मनीषा जिला नैनीताल के इंदिरानगर-1, बिन्दुखत्ता क्षेत्र की रहने वाली हैं। मनीषा ने 12वीं में 93.4% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बता दें कि मनीषा ने 12वीं कि परीक्षा में इंग्लिश में 92, हिस्ट्री में 92, जियोग्राफी में 94, पोलिटिकल साइंस में 96 और इकोनॉमिक्स में 93 अंक प्राप्त किए हैं। हल्द्वानी लाइव से हुई ख़ास बातचीत में मनीषा ने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा विषय पॉलिटिकल साइंस है। अपने सपने के बारे में बात करते हुए मनीषा ने बताया कि उन्हें भविष्य में UPSC सिविल सर्विस कि परीक्षा उत्तीर्ण करनी है।

बता दें कि मनीषा एक सामान्य परिवार से आती हैं। अपनी बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता आनंद सिंह रौतेला और माता पुष्पा देवी बहुत खुश हैं। मनीषा के पिता किसान हैं और माता कुशल गृहणी हैं। इस वर्ष भी उत्तराखंड बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों से अधिक सफलता प्राप्त की है। इस साल उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं कक्षा के कुल 94,000 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थिति हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की पासिंग प्रतिशत की बात करें तो सफलता का प्रतिशत 82.63 रहा। इसमें छात्राओं की सफलता प्रतिशत 85.96 रही तो छात्रों की सफलता प्रतिशत 78.97% दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top