Uttarakhand News

खेल विभाग ने सूची जारी,मानसी नेगी समेत हल्द्वानी के कई खिलाड़ियों को दिया जाएगा सम्मान

देहरादून: खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 74 से अधिक खिलाड़ियों और 15 प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। लिस्ट में हल्द्वानी निवासी कई खिलाड़ियों का नाम है। वहीं मानसी नेगी, परमजीत बिष्ट को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

हल्द्वानी निवासी ममता जोशी पाठक, अर्जुन सिंह महर, जानकी कार्की और ज्योती जोशी को 24 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा और नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में किया जाएगा। खेल विभाग ने कैलेंजर वर्ष 2022 जून तक राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

To Top
Ad