Chamoli News

चमोली की मानसी नेगी का कमाल, नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड मेडल, बधाई दें

Ad

चमोली: प्रदेश के युवा पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलकूद में भी आगे हैं और इसकी बानगी हमें समय समय पर मिलती रहती है। राज्य की प्रतिभाशाली बेटियां भी राज्य को गौरवान्वित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार गुवाहाटी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को खुश कर दिया है। चमोली निवासी धावक मानसी नेगी ने गुवाहाटी में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली की रहने वाली धावक मानसी नेगी ने 10 हजार किमी वाक रेस में नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता है। मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वॉक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही।

आपको बता दें कि आसाम के गुवाहाटी में खेले जा रहे 37वें जूनियर नेशनल गेम्स के 10 हजार मीटर वॉक रेस इवेंट में मानसी नेगी ने इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पूरे उत्तराखंड को जश्न का मौका दिया है। गौरतलब है कि मानसी नेगी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में एथलेटिक्स प्रशिक्षक व उप क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट से ट्रेनिंग ले रही हैं। हमारी तरफ से मानसी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top