Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:परिवर्तन यात्रा से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कांग्रेस को दिलाई बढ़त

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से पहले हरीश दुर्गापाल ने दिया भाजपा को झटका
Ad

हल्द्वानी: साल 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है।खटीमा से शुरू होकर शनिवार को परिवर्तन यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भाजपा को झटका लगा है। ग्राम तेजपुर नेगी से कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ग्राम पंचायत जयपुर बीसा के ग्राम तेजपुर नेगी के डी क्लास में कई महिलाओं और पुरुषों ने गांव का विकास ना होने पर भाजपा के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने गांव के विकास की उपेक्षा की है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा विकास का प्रमाण पेश कर रही है, इसीलिए उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। इस लिस्ट में पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन सिंह मनराल के साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला महासचिव एवं विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक उमेश चंद्र कबडवाल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन के कपिल, दयाकिशन कबड़वाल, जिला प्रवक्ता कैलाश चंद्र बमेटा, महिला ब्लाॅक अध्यक्ष जया कबडवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष दयाकिशन बमेटा, केशवदत्त कविदयाल, मुकेश दुर्गापाल की उपस्थिति में चंदन सिंह मनराल मौजूद रहे ।

बता दें कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक नवीन दम्का को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई थी। लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top