Election Talks

लालकुआं:भाजपा खेमे से सेंधमारी करने के बाद हरदा ने किया डांस

Ad

हल्द्वानी: लाल कुआं विधानसभा सीट उत्तराखंड में सबसे अहम सीट बन गई है क्योंकि यहां से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनावी मैदान पर उतरे हैं। वह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और शुक्रवार को उन्होंने हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख समेत चार पंचायत सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिला कर भाजपा को झटका दिया। इसके बाद हरदा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर डांस भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/271420283032553/posts/2050707458437151/

दरअसल खुरियाखत्ता क्षेत्र में एक शादी समारोह में हरीश रावत शिरकत करने पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डांस भी किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे भी चुनाव में लोगों के बीच बने रहने का हरदा का एक अनोखा अंदाज है। इससे पहले हरीश रावत जलेबी और टिक्की चाट भी बना चुके हैं। वहीं युवाओं के बीच पहुंचकर उन्होंने कबड्डी भी खेला तो भाजपा पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट का बैट भी उठा दिया। देखना दिलचस्प होगा कि हरदा का यह अंदाज लोगों को अपनी तरफ कितना खींच पाता है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जाता की इलेक्शन कैंपेनिंग की कमान संभालने के बाद हरदा खुद के प्रचार के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top