Uttarakhand News

हल्द्वानी में मैराथन का आयोजन, 400 लोग ने लिया हिस्सा

Ad

हल्द्वानी: ट्राई क्लब द्वारा आयोजित मैराथन में 400 लोगों ने प्रतिभाग किया।इस मैराथन में 6 वर्ष से 83 वर्ष तक आयु के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। लोगो को नशे से दूर रहने के साथ स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मैराथन को हरी झण्डी शंकर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा० योगेश शर्मा एवं अर्जुन बिष्ट द्वारा दिखा कर रवाना किया। उन्होंने युवाओं में नशे से आ रही दिक्कतों से परिवारों के बिखरने की बात कही उन्होंने यह भी कहा कि अगर युवाओं को संभाला नहीं गया तो देश का भविष्य अंधकार में हो सकता है। हरीश तिवारी ने विजेताओं की सराहना की।इस मैराथन में महिला वर्ग में

1 विनीता गुप्ता
2 आशा बिष्ट
3 ज्योती


पुरुष वर्ग में
1 कुलदीप यादव
2 गौरव अधिकारी
3 पुनीत


को पुरुष्कृत किया ग़या।

संचालन दीपिका जोशी द्वारा किया गया। मैराथन को सफल बनाने मे विशाल नेगी गिरीश बिष्ट सुदर्शन परमार तुषार बिष्ट मनोज वर्मा करन बिष्ट प्रियंका मंज़िला नीरज मेहरा कुलदीप पाँगती ने सहयोग किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top