Pithoragarh News

जम्मू में शहीद हुए पिथौरागढ़ निवासी जवान महेंद्र सिंह, 19 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का छाया

Ad

हल्द्वानी: त्योहार के दिन उत्तराखंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। जम्मू में उत्तराखंड निवासी जवान का निधन हो गया है। जवान जम्मू कश्मीर में सेना में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात जवान था। जवान का निधन बाथरूम में पैर फिसल जाने से जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कनालीछीना विकासखंड के गैनाली गांव निवासी महेंद्र सिंह उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। गुरुवार को जम्मू सेना कार्यालय से जवान के पिता भीम सिंह धामी को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना के सामने आने के बाद घर पर कोहराम छा गया। मौजूदा वक्त में जवान का परिवार नगर के विण क्षेत्र में रहता है। जवान की एक 19 माह की बच्ची है घर में उनकी पत्नी मीना और बच्ची और पिता और माता पुष्पा धामी रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top