Nainital-Haldwani News

कोटाबाग में शादी के दिन संक्रमित निकली दुल्हन,लहंगे की जगह पहननी पड़ी PPE किट

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस की वजह से एक दुल्हन के सभी सपने अधूरे रह गए। हर युवती का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन खूबसूरत लगे। शादी की यादों के लिए उनके पास फोटो होती है और वही जिंदगी भर की यादे होती हैं। नैनीताल जिले के कोटाबाग में भी एक युवती ने भी ऐसा ही सोचा था लेकिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद सब बदल गया। शादी के कुछ घंटे पहले फोन पर संदेश आया कि दुल्हन व उसकी छोटी बहन के कोरोना पॉजिटिव हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद दुल्हन, दूल्हे व पंडित समेत अन्य परिजनों को पीपीई किट पहनकर वैवाहिक रस्म अदा करनी पड़ी। शादी में पुलिस भी मौजूद थी। शादी खत्म होने के बाद दुल्हा बिना दुल्हन के अपने घर रवाना हुआ। बता दे कि सरकार ने शादी विवाह में लोगों की संख्या सीमित करने के साथ ही परिवार वालों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है और उसी वजह से युवती ने कोरोना टेस्ट कराया था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोटाबाग ब्लाक के एक गांव की विवाह की तैयारियां हो गई थी। शनिवार को दुल्हन पक्ष के लोगो ने कोरोना जांच करायी थी। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिवार वाले विवाह की तैयारियों में लग गए। मंगलवार को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम के लिए दुल्हन की सजने सवरने की तैयारियां करने लगी। तभी दुल्हन और उसकी छोटी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई।

रिपोर्ट के सामने आने के बाद परिजन परेशान हो गए। इसके बाद पीपीई किट पहनकर विवाह समारोह संपन्न कराया जाएगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी शादी समारोह पर पहुंची। उनके सामने दूल्हा-दुल्हन के साथ पुरोहित और कन्यादान कर रहे चाचा-चाची ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर को लौट गया। वहीं दुल्हन को आइसोलेट कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top