Uttarakhand News

शहीद मेजर विभूति की शादी का वीडियो वायरल, देखने वालों के निकले आंसू

Ad

हल्द्वानी: सोमवार को पुलवामा में आतंकियों के साथ पुलवामा में हुए मुठभेड़ में भारतीय सेना ने अपने 4 जवान खोए। मुठभेड़ को लीड कर रहे थे देहरादून के  नेश्विवला रोड के रहने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल। पूरा देश अपने वीर जवानों की शहादत को नमन कर रहा है। इस मुठभेड़ में पुलवामा हमले को अंजाम देने वाला आतंकी भी मारा गया। बता दें कि 14 फरवरी को हुए हमले में भारत ने 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान खोए। इसके बाद पूरा भारत बदले की आग में जल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शहीद विभूति शंकर ढौंढियाल को पूरा देश सलाम कर रहा है। उनकी शहादत के बाद पूरा घर अकेला हो गया। वो अपने घर के एकलौते बेटे थे। वहीं उनकी शादी पिछले साल 18 अप्रैल 2018 को ही हुई थी। पत्नी निकिता कौल ने लोगों के सामने रोने से ज्यादा उनकी शहादत पर गर्व किया। अपने अंतिम संदेश में निकिता ने जो कहा उसने पूरे देश की आंखों में आंसू ला दिए। अब एक बार फिर इस प्रेम कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया। शहीद मेजर विभूति और पत्नी निकिता की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में दोनों डांस करते नजर आ रहे है। दोनों को डांस करते हुए देखा जा सकता है कि इनका ये रिश्ता कितने प्यार और इज्जत के साथ संजोया गया होगा।

https://www.facebook.com/dekhmisterjokesuttarakhand/videos/318936778970279/

वहीं कैमरे के सामने भी पत्नी निकिता ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेजर और उनकी मुलाकात 4 साल पहले हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त थे। शादी के बाद मेजर दो बार घर आए थे और पहली सालगिराह की प्लानिंग चल रही थी। उन्होंने ये भी कहा कि वो एक सैन्य अधिकारी की पत्नी है और इसकी कीमत वो चुकाने के लिए तैयार है। अपने अंतिम संदेश में भी निकिता ने कहा कि मेजर पर उन्हें गर्व है और वो पूरी जिंदगी इसके साथ रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top