Bageshwar News

बागेश्वर: फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला, सुसाइड नोट में पति और सास का नाम

बागेश्वर: फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला, सुसाइड नोट में पति और सास का नाम
Ad

बागेश्वर: जिले में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर जीवनलीला को समाप्त कर लिया। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें पूरे घटनाक्रम के लिए पति और सास को जिम्मेदार ठहराया गया है।पुलिस ने सास और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमानी हरड़िया उम्र 34 वर्षीया ने बीते बुधवार को अपने ससुराल कठायतबाड़ा में आत्महत्या की थी। 11 साल पहले हिमानी की शादी हुई थी। मृतका की मां गंगा देवी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया और कहा कि हिमानी को लंबे वक्त से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। वह उत्पीड़न का जिक्र कई बार करती थी। इन सभी से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी है। मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए। पति और सास के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई है। रिपोर्ट में हिमानी की मौत का जिम्मेदार पति बंटी हरड़िया उम्र 38 वर्ष व सास राधिका हरड़िया उम्र 55 वर्षीया को बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top