Sports News

CWG 2018 : भारत के लिए मेरी कॉम ने जीता 18वां गोल्ड, रचा इतिहास

Ad

नई दिल्ली: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन की शुरुआत भारत के लिए गोल्ड के साथ हुई। भारत की महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम ने देश के लिए गोल्ड पर कब्जा जमाया। मेरी कॉम ने 45-48 किलो ग्राम वर्ग में नॉर्दर्न आयरलैंड की क्रिस्टिना ओहारा को 5-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत को 18वां गोल्ड मेडल हासिल हुआ। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन मेरी कॉम का कॉमनवेल्थ में यह पहला पदक है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं गुरुवार को  तेजस्‍विनी, अनीश और  बजरंग ने सोना जीतकर भारत की शान को बढ़ा दिया। 24 साल के बजरंग ने वेल्‍स के केन चारिग को 10-0 से हराकर एक तरफा जीत दर्ज की। पूनिया ने मैच के शुरुआत में ही अपने विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बना ली थी। शुरू में वह 2-0 से आगे थे और फिर लगातार दो दो अंक लेते रहे। जबकि विपक्षी खिलाड़ी एक बार भी बजरंग को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसके बाद बजरंग ने 6-0 और 8-0 के बाद फिर से चारिग को पलटते हुए दो अंक लिए और 10-0 से अपना मैच जीत लिया।

भारत के खाते में अब तक कुल 43  मेडल आ चुके हैं। वह 18 गोल्ड, 11 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है। कॉमनवेल्थ गेमों में भारत के लिए बेटियों शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड दिलाए है। पूनम यादव (वेटलिफ्टिंग),सैखोम मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग),संजीता चानू,मनु भाकर, हिना सिद्ध और श्रेयसी सिंह ने देश के लिए गोल्ड जीत इतिहास रचा। बेटियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर देश को साबित किया की उन्हें अगर मौका मिले तो वो राष्ट्र के ध्वज का गौरव बढ़ाने में कामयाब हो सकती है। वहीं बेटियों के प्रदर्शन ने पूरे देश को जश्न के माहौल में डूबा दिया। लोगों ने इस कॉमनवेल्थ गेमों को बेटियों की कामयाबी करार दिया है। फैंस को लगता है कि इस तरह के खेल से उनके लिए नए अवसर पैदा होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top