Uttarakhand News

बड़ा ऑर्डर: उत्तराखंड के स्कूलों में मास्क के बिना नहीं मिलेगी Entry

Ad

हल्द्वानी: भारत के पड़ोसी देशों में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारत सरकार और उत्तराखंड की सरकार भी किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इसी वजह से हर कदम सख्ती से उठाया जा रहा है। इसी के साथ अब उत्तराखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर से आपको हर कोई मास्क में दिखेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, एक बार फिर स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ही आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि स्कूलों के प्रिंसिपल को दिए गए निर्देश के मुताबिक हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चे को मास्क पहनना होगा। बिना मास्क के स्कूल में एंट्री नहीं होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जाएगा। आदेश के अनुसार कोरोना को लेकर फिर से स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top