Election Talks

लालकुआं में लोकगायक माया उपाध्याय ने जनता से की अपील, ” हरदा हमारा आला दोबारा “

Ad

लालकुआं: चुनावी समर में हर प्रत्याशी अपनी टीम के साथ आगे बढ़ रहा है। जनसंपर्क ने भी गति पकड़ ली है। विधानसभा सीट लालकुआं में सभी कि नजर है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका प्रचार करने कुछ दिन पहले अभिनेत्री रिम्मी सेन पहुंची थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक व लोकगायक माया उपाध्याय ने लालकुआं के हल्दुचौड़ में क्षेत्र में जनसंपर्क किया और हरदा का प्रचार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

माया उपाध्याय अपने प्रचार में महिलाओं के बीज ज्यादा दिखाई दी। उन्होंने महिलाओं से जन समस्याएं पूछी और हरदा द्वारा उन्हें दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सत्ता में नहीं होने के बाद जनता के साथ खड़े रहे। उन्हें आज लालकुआं की जनता के पास राज्य को अपनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री देने का मौका है और उम्मीद है कि आप सभी हरदा के पक्ष में मतदान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top