Sports News

उत्तराखंड के मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में कमाल, 15 ओवर में झटके 7 विकेट

Ad

Uttarakhand: Mayank Mishra: Cricket:ECB Premier Division: उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्य मयंक मिश्रा इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। मयंक ने इंग्लैंड क्रिकेट सर्किट में पिछले कुछ वर्षों में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके चलते वो कई क्रिकेट क्लबों की नजर में भी हैं। इस सत्र में वो भी वो Cleethorpes CC के लिए खेल रहे हैं। Appleby Frodingham CC के खिलाफ मयंक मिश्रा ने कमाल कर दिया। उन्होंने 15 ओवर में 41 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी के बदौलत  Cleethorpes CC को 24 रनों से जीत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले की समरी पर गौर करें तो Cleethorpes CC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। बल्लेबाज के रूप में भी मयंक ने योगदान दिया और नाबाद 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Appleby Frodingham CC की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इसके बाद चौथे गेंदबाज के रूप में मयंक मिश्रा को गेंदबाजी दी गई और उन्होंने कमाल कर दिया। मयंक ने एक-एक कर Appleby Frodingham CC के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और कुल 7 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के चलते Cleethorpes CC  को जीत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top