Election Talks

हल्द्वानी:मेयर रौतेला ने भाजपा टीम में युवाओं को जोड़ा, जनसंपर्क के दौरान जनता को बताया विजन

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी के प्रत्याशी डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने रानीबाग, काठगोदाम आवास विकास, रामपुर रोड में बरसात के खराब मौसम होने के बाद भी जनसम्पर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉक्टर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से मुलाकात की। आवास विकास में जनसम्पर्क के दौरान उन्होने कहा कि आपके आवास विकास क्षेत्र में विकास कार्य को गति मिले उसके लिए मैने हमेशा प्रयास किया है और आगे विजय होने के बाद भी प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि हमने अनेको विकास कार्यों के द्वारा जैसे पेयजल पुनर्गठन सीवरेज कार्य हो या एलईडी लाईट के द्वारा प्रकाश व्यवस्था पार्कों का सौन्दर्यकरण, डोर टू डोर कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था आदि अनेक विकास कार्य आप समस्त क्षेत्रवासियों के आर्शीवाद से पूर्ण किए हैं।

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के प्रयासो द्वारा पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हल्द्वानी में विकास कार्यों के लिए आपके बीच प्रस्तुत रहेंगे।

डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के किए गए विकास कार्यों से नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाने और उनके नए भारत के निर्माण में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आवास विकास के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी, जिनमे अर्जुन नेगी एवं पूर्व कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष आवास विकास एवं प्रकाश भाष्कर नितेश, शुभम हर्ष राहुल, मनोज, नीरज गुप्ता, आशू आशीष बिनवाल, विनय शर्मा एवं दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top