Dehradun News

कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से MDDA के सहायक अभियंता की मौत !

Ad

DehradunNews | MDDA | RoadAccident : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत राजेंद्र बहुगुणा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ…जब वह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राजेंद्र बहुगुणा देहरादून के शास्त्रीनगर में रहते थे। वह सुबह पैदल सैर कर रहे थे। इसी दौरान कांवड़ यात्रा से लौट रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद घायल राजेंद्र बहुगुणा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया…लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं MDDA में भी उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक एक नाबालिग कांवड़ यात्री चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल चल रहे राजेंद्र बहुगुणा को टक्कर लग गई।

हालांकि हादसे के सही कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

श्रीनगर के बालोडी गांव के रहने वाले थे

राजेंद्र बहुगुणा मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र के बालोडी गांव के रहने वाले थे। नौकरी के सिलसिले में वह देहरादून के शास्त्रीनगर में रह रहे थे।

परिचितों के अनुसार राजेंद्र बहुगुणा मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। सहकर्मियों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान थी। उनके अचानक निधन से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top