Nainital-Haldwani News

स्टेट योगा प्रतियोगिता में वेंडी स्कूल को मिले कई मेडल

Ad

हल्द्वानी: वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का स्टेट योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11 बच्चों का योगा नेशनल के लिए चयन हुआ है। सोमवार को योगा शिक्षक ईशू खड़ायत ने बताया कि रविवार 25 दिसंबर 2022 को 3rd उत्तराखंड स्टेट ओपन योगासन प्रतियोगिता 2022 योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

जो कि क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की में संपन्न हुआ था। इस प्रतियोगिता में वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं /बालकों ने राज्य योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण, सिल्वर व कांस्य पदक हासिल किया । उसके बाद इन बालिकाओं / बालकों का नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। दिशा बिष्ट, गीतांजलि बिष्ट, पूजा बिष्ट, जया बेलवाल, पूजा कबडिया, शानवी बर्गली, नेहा बेलवाल, अभिनव धमोला, भास्कर जोशी, सौरभ भट्ट, मयंक मेंनाली ने जीत हासिल की।

विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाडी़, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और बच्चों को बताया की ऐसे ही अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एचओडी वीरेंद्र रावत‌, विद्यालय के कोच सतीश चंद्र व समस्त स्टाॅफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top