Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीवासियों को एक फोन कॉल पर मिलेगी हेल्थ सेवा, मेडफो जारी किया हेल्प लाइन नंबर

Ad

हल्द्वानी: मेडफो (Medpho) ने भारत को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का मिशन अक्टूबर 2020 में शुरू किया। मेडफो का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में 24/7 डॉक्टर से निशुल्क परामर्श, दवाइयों की होम डिलीवरी और एम्बुलेंस सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मेडफो की हेल्थकेयर सर्विसेज अब उतराखंड के हल्द्वानी शहर मे भी शुरू होने जा रही हैं। 7 अक्टूबर से हल्द्वानीवासी #बस एक कॉल – 88569-88569 की मदद से सेहत से जुड़ी सभी सुविधाएं आसानी से पा सकते हैं। मेडफो एक ऐसी हेल्थ केयर कंपनी है, जो डॉक्टर से निशुल्क में बात करने की सुविधा देती है। अगर आप सेहत से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं या फिर किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं तो 88569-88569 पर बस एक कॉल करके डॉक्टर से निशुल्क में बात कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

हल्द्वानी के होटल ब्लू सफायर में मेडफो का उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें मनीष कुमार (एसडीएम, हल्द्वानी), ऋचा सिंह (सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी), नीलेश आनंद (डीआईजी, हल्द्वानी) और पंकज उपाध्याय (नगर आयुक्त, हल्द्वानी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

शशांक सैनी (सीईओ, मेडफो) द्वारा मेडफो और इसकी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस लॉन्च के बाद शशांक और उनकी टीम ने मीडिया से बात करते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की हेल्थ केयर सिस्टम पर चर्चा की।

मेडफो के बारे में

मेडफो भारत के टियर -2, टियर -3 क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं आसान और किफायती तरीके से पहुंचाना चाहता है। मेडफो अपने इसी मिशन को पूरा करने के लिए 600 से अधिक डॉक्टरों और 100+ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहा है।

खास बात तो ये है कि स्टार्टअप होने के बाद भी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों रूप से करीब 1 लाख से अधिक लोग मेडफो की सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। मेडफो बदलते हेल्थ केयर सिस्टम को समझते हुए नई तकनीक को मान्यता देता है। ये ज़ीरो वेटिंग पॉलिसी पर काम करता है जो जल्द ही भारत में हेल्थकेयर इकोसिस्टम में बदलाव लाएगा।

आप मेडफो की सेवाओं का लाभ वेबसाइट या टेलीफोन हेल्पलाइन की मदद से उठा सकते हैं। सर्विसेज की बात करें तो निशुल्क टेली कंसल्टेशन मेडफो की खासियत है। इसके अलावा 88569-88569 पर बस एक कॉल में एंबुलेंस सेवा, आईपीडी, ओपीडी, दवाइयों की होम डिलीवरी और स्वास्थ्य सेवाओं की सही जानकारी आसानी से मिलती है।

अगर आप हल्द्वानी में रहते हैं तो ये आपके लिए काफी खुशी की बात है क्योंकि अब आप इमरजेंसी के दौरान भी आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top