Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस 3005 नए केस सामने आए, एक्टिव केस 10 हजार के पास

हल्द्वानी में कोरोना से एक मरीज की मौत, खतरा बढ़ते ही प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। गुरुवार को भी उत्तराखंड में रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3005 कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देहरादून 1224,हरिद्वार 426,
नैनीताल 431, ऊधमसिंह नगर 399,पौड़ी 106,उतरकाशी 40,टिहरी 47,बागेश्वर 59,अल्मोड़ा 103,पिथौरागढ़ 44,रुद्रप्रयाग 20,चंपावत 35 और चमोली में 71 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते दो लोगों की मौत भी हुई है। उत्तराखंड में 7435 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 9936 एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top