Nainital-Haldwani News

मुखानी क्षेत्र की घटना, कमरे में मिली एमआर की बॉडी

Ad

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और काम के वजह से पिछले 14 साल से हल्द्वानी में रह रहा था। उसकी पत्नी भी साथ में ही रहती थी, जो इन दिनों बिहार गांव गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह काफी देर तक प्रकाश कुमार अपने कमरे से बाहर नहीं आया। मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश कुमार बेसुध पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकाश कुमार को मृत पाया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव विच्छेदन गृह में भेजा है और घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी है। वह एक महीने पहले ही नए किराए के मकान में आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top