Dehradun News

देवभूमि में शर्मनाक मामला, दवा विक्रेता ने शादीशुदा महिला को धोखे से बनाया शिकार

Ad

देहरादून: महिला उत्पीड़न के मामले दिल को दहला कर रख देते हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आए दिन ऐसा कोई ना कोई मामला जरूर आता है, जिससे इतने पवित्र प्रदेश पर भी दाग लग जाता है। दुष्कर्म के एक और मामले ने सनसनी मचा दी है। एक दवा विक्रेता ने पहले तो शादीशुदा महिला के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। आरोपित की पत्नी भी उसकी साथ मिली हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने राजपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक क्षेत्र में निवास करने वाली महिला जाखन रोड स्थित अपोलो फार्मेसी पर कई बार दवा लेने के लिए जाती थी।

एक बार हुआ यूं कि दवा विक्रेता ने महिला से बार बार दुकान पर आने का कष्ट ना करने और उसके स्वयं ही दवाइयां घर पर पहुंचाने की बात कही। उसने कहा वो खुद दवाई दे जाए करेगा। इसके बाद बीती 29 सितंबर 2022 को आरोपित दवाइयां लेकर घर तो पहुंचा मगर उसने धोखे से महिला को नशे की गोलियां भी खिला दीं। महिला बेसुध हो गई।

महिला के बेसुध होने के बाद अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडिया भी निकाल ली। बाद में महिला को होश आया तो अंशुल ने कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला एक बार गर्भवती हुई तो उसने दवाई खिलाकर गर्भपात भी करा दिया और पति को बात ना बताने के लिए कहा। अंशुल ने महिला पर पति से अलग होने का प्रेशर भी बनाया।

पुलिस के मुताबितक अंशुल महिला से शादी करना चाहता था। ऐसे में महिला ने अपने स्तर से उसके बारे में पता लगाया तो मालूम हुआ कि वो शादीशुदा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की गैर मौजूदगी में अंशुल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। हाल में जनवरी में वो फिर गर्भवती हुई तो आरोपित और उसकी पत्नी पिंकी राणा ने महिला का गर्भपात करा दिया। पति की तहरीर पर अुंशल राणा निवासी जाखन राजपुर रोड और उसकी पत्नी पिंकी राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top