Uttarakhand News

उत्तराखंड ने कर दिखाया, एक ही दिन में सही हुए 135 मरीज, कुल आंकड़ा देखें

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की चपेट में आए मरीजों के जीतने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना वायरस को हराने वाले मरीजों की संख्या 663 हो गई है। सोमवार को जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में 25 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 135 मरीज ठीक हुए है। अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 697 हो गई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के वजह से 13 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अब 55 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं । देहरादून में 23, हरिद्वार में 21, पौड़ी गढ़वाल में 2, टिहरी गढ़वाल में 8 और उधम सिंह नगर जिले में 1 कंटेनमेंट जोन है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े-1380

अल्मोड़ा 73,बागेश्वर 35,चमोली 34,चंपावत 48,देहरादून 370,हरिद्वार 143
नैनीताल 324,पौड़ी 47,पिथौरागढ़ 44,रुद्रप्रयाग 24, टिहरी 124,ऊधमसिंहनगर 91 और उत्तरकाशी 23

उत्तराखंड में ठीक होने वाले मरीज- 663

अल्मोड़ा 62, बागेश्वर 18,चमोली 16, चंपावत 27, देहरादून 81, हरिद्नार 25, नैनीताल 216, पौड़ी 16, पिथौरागढ़ 1, रुद्रप्रयाग 3, टिहरी 98, ऊधम सिंह नगर 63 और उत्तरकाशी 17

भारत में कोरोना वायरस के मामले

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ता जा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 2,56,611 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 7,135 तक पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1,25,381 एक्टिव केस हैं, वहीं 1,24,095 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश भर में आज से कई राज्यों में मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्म स्थलों के दरवाजे खुल गए हैं। सरकार ने इन्हें कई शर्तों के साथ आज से खोलने की अनुमति दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top