Nainital-Haldwani News

नैनीताल ठंडी सड़क में युवक ने खाया जहर, बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती

Ad

नैनीताल: इस वक्त की बड़ी खबर सरोवर नगरी से सामने आई है। जहां पर शनिवार दोपहर ठंडी सड़क क्षेत्र में एक युवक ने जहर खा लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। राहगीरों ने उसे फौरन मल्लीताल कोतवाली पुलिस की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे राहगीरों ने ठंडी सड़क क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास एक युवक को बेहोशी की हालत में देखा और उसके पास जहर की शीशी भी मिली। जिसके बाद राहगीरों ने फौरन मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया और युवक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि युवक की पहचान 27 वर्षीय त्रिलोक सिंह निवासी रुकुट कंपाउंड के रूप में हुई है। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एम एस दुग्ताल ने युवक का उपचार किया। जिनका कहना है कि युवक ने विषपान किया है। उसका इलाज जारी है और अगले 24 घंटे काफी अहम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top