Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी अपनी ससुराल आए दामाद ने ब्लेड से काटा अपना गला, काफी गंभीर है हालत

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा से एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ससुराल में अपना ही गला ब्लेड से काट लिया। ढेर सारा खून बहने के बाद उसे आनन फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। थाने के एसओ नीरज भाकुनी ने मामले की पूरी जानकारी दी और बताया कि टांडा बादली निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर की शादी कुछ समय पहले बनभूलपुरा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। लेकिन निकाह की ठीक बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था।

एसओ से मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने मायके में रह रही थी। ऐसे में तीन दिन पूर्व पति रिजवान अपनी ससुराल आया था। गुरुवार की सुबह रिजवान ने अपना गला ब्लेड से रेत लिया। जिसके बाद उसे फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस की मानें तो युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पूछताछ का क्रम जारी है और जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top