Uttarkashi News

पुरोला में फरमान, पुरुष कर्मचारी नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल

Ad

देहरादून: पुरोला में हुई घटना के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। क्षेत्र के माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में आपसी सहमति के साथ फैसला लिया गया है कि हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी द्वारा महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापार मंडल और पुलिस के बीच बैठक हुई। इससे पहले इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगानेके मामले के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस्लिम व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद कई मुस्लिम व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दी थी। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से करीब तीन सप्ताह बाद यह गतिरोध टूटा। पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। वहीं कई ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने शहर छोड़ दिया था लेकिन अब वो दोबारा लौटना चाहते हैं।

मई जैसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए पुलिस ने मुस्लिम व्यापारियों से काम करने वालों का सत्यापान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाहरी व्यापारियों को अपने साथ ना जोड़ने की हिदायत दी है। बैठक में सभी ने नगर की शांति को सर्वपरि माना। बैठक में पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, सचिव अंकित पंवार, अशरफ, मोहम्मद रहीश, बबलू, जावेद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top