Sports News

उत्तराखंड टीम से खेलेगा MI का खिलाड़ी, कोई नहीं भूला IPL का वो मैच जिताऊ शॉट…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट को लेकर चर्चाएं हमेशा बनी रहती हैं। भले ही प्रदेश की क्रिकेट टीम को बीसीसीआई से मान्यता मिले ज्यादा समय नहीं हुआ है। मगर समय समय पर उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर किसी को प्रभावित किया है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हर सीजन से पहले तीन बाहरी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार सीएयू ने आगामी घरेलू सत्र के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के कप्तान रहे आदित्य तारे को टीम के साथ जोड़ा है। उनके अलावा पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले जीवनजोत को राज्य से बाहर के खिलाड़ियों के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।

बता दें कि जीवनजोत सिंह ने इस बार आईपीएल में खेले कुछ एक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। साथ ही आदित्य तारे भी एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज माने जाते हैं। जिन्होंने साल 2014 आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर नॉकआउट में पहुंचाया था।

अदित्य तरे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी मैच खेल चुके हैं। गौरतलब है कि उनसे पहले मुंबई के जय बिस्टा उत्तराखंड टीम के साथ जुड़े थे। कप्तान बनाए जाने के बाद इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया गया है। रॉबिन बिष्ट भी रिटेन नहीं किए गए हैं। केवल स्वपनिल सिंह को टीम के साथ बरकरार रखा गया है।

सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने बताया कि स्वप्निल सिंह को दूसरे राज्य के खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मनीष झा रहेंगे। जबकि जीवनजोत के अलावा अदित्य तारे टीम में काफी अनुभव लेकर आएंगे। बता दें कि पिछले सीजन में उत्तराखंड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। मगर टीम को मुंबई के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top