Dehradun News

मंत्री रेखा आर्य के आलीशान बंगले पर नहीं चलेगा बुलडोजर, BDA ने बताई वजह

Ad

Uttarakhand : Rekha Arya : Bareilly : BDA Action : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पप्पू गिरधारी से जुड़े बरेली स्थित आलीशान बंगले के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक जैसी स्थिति बनी हुई है। बरेली विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बंगले को गिराने के लिए अभी कोई नया नोटिस जारी नहीं किया गया है। प्राधिकरण के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कंपाउंडिंग की प्रक्रिया और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीडीए सचिव ने कहा कि संबंधित बंगले का नक्शा वर्ष 2024 में कंपाउंडिंग के लिए प्राधिकरण में जमा कराया गया था। कंपाउंडिंग के जरिए निर्धारित नियमों और मानकों के तहत निर्माण को नियमित कराने की कोशिश की जाती है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले नक्शा पास कराना जरूरी है। पहले निर्माण कराना और बाद में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं है।

हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बंगले के मामले में प्राधिकरण पहले भी नोटिस जारी कर चुका है। वर्ष 2025 में नए बिल्डिंग बायलॉज लागू होने के बाद फरवरी 2026 में नोटिस दिया गया था। इसके बाद फरवरी और सितंबर में भी नोटिस जारी कर निर्माण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे।

बीडीए सचिव ने बताया कि कंपाउंडिंग की प्रक्रिया सामान्य नहीं है। इसे पूरा करने के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने और दस्तावेज मिलने के बाद ही प्राधिकरण इस पर आगे फैसला ले सकता है।

फिलहाल बीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण का कोई नया नोटिस जारी नहीं किए जाने से बंगले को तत्काल गिराए जाने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बंगले को पूरी तरह से क्लीन चिट मिल गई है। कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पूरी होने और प्राधिकरण के अंतिम फैसले के बाद ही इसके भविष्य को लेकर स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top